फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

A RAJA Case : पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा के खिलाफ आरोप पत्र दायर, CBI ने दर्ज किया आय से ज्यादा संपत्ति का केस

Tue, 11 Oct 2022 10:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले के संबंध में भी पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन एक विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था क्योंकि एजेंसी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप साबित नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा के खिलाफ आरोप पत्र दायर - फोटो : ANI (file photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया। सीबीआई ने उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री रहते हुए आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि राजा ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए 5.53 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति जुटाई है। यह उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से काफी अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई में सीबीआई की विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में एजेंसी ने आरोप लगाया कि राजा के करीबी सहयोगी सी. कृष्णमूर्ति ने जनवरी 2007 में कोवई शेल्टर्स प्रमोटर्स कंपनी बनाई और उस साल फरवरी में कांचीपुरम में एक जमीन खरीदने के लिए कमीशन के तौर पर गुरुग्राम की एक रियल एस्टेट कंपनी से उसे 4.56 करोड़ रुपये की रकम मिली।

दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि ऐसा आरोप है कि यह रकम जमीन सौदे के लिए नहीं मिली बल्कि राजा के केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान रियल एस्टेट कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का दर्जा देने के बदले में मिली। सीबीआई ने आरोप लगाया कि राजा ने मंत्री पद पर रहने के दौरान 5.53 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जिसमें उस कंपनी को मिली 4.56 करोड़ रुपये की रकम भी शामिल है जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार निदेशक थे।
विज्ञापन


आय के स्रोत से 579 फीसदी ज्यादा की संपत्ति
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने आरोप लगाया कि राजा की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति उनकी आधिकारिक संपत्ति से 579 फीसदी अधिक है। 

2015 में राजा समेत 16 के खिलाफ केस दर्ज किया था, बाशा ने की खुदकुशी
सीबीआई ने 2015 में राजा तथा 16 अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था, जिसमें उनका भतीजा परमेश, पत्नी परमेश्वरी, उनके सहायक कृष्णमूर्ति और राजा के कथित सहयोगी सादिक बाशा की पत्नी शामिल है। बाशा ने आत्महत्या कर ली थी।

टू जी स्पेक्ट्रम में केस दर्ज हुआ था, पर बरी हो गए थे
सीबीआई ने टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले के संबंध में भी पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन एक विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था क्योंकि एजेंसी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप साबित नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें