फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami: पालघर में रामनवमी पर बवाल, बाइक रैली पर उपद्रवियों ने फेंके अंडे; तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 07 Apr 2025 10:13 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

रामनवमी पर सकल हिंदू समाज की बाइक रैली चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी। पिंपलेश्वर मंदिर के रास्ते में रैली में शामिल कुछ मोटरसाइकिल सवार साइड स्ट्रीट से जा रहे थे। उन पर अचानक पास की एक इमारत से अंडे फेंके गए। इससे भक्तों में गुस्सा भड़क गया और इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर में रामनवमी पर बवाल हो गया। यहां निकल रही बाइक रैली पर उपद्रवियों ने अंडे फेंके। इससे इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शरारत और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि रामनवमी पर सकल हिंदू समाज की बाइक रैली चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी। रैली में लगभग 100 से 150 मोटरसाइकिल, एक रथ और दो टेंपो शामिल थे, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। विरार (पश्चिम) के ग्लोबल सिटी में पिंपलेश्वर मंदिर के रास्ते में रैली में शामिल कुछ मोटरसाइकिल सवार साइड स्ट्रीट से जा रहे थे। उन पर अचानक पास की एक इमारत से अंडे फेंके गए। इससे भक्तों में गुस्सा भड़क गया और इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़ें: जमीन खरीदने के लिए शैक्षणिक संस्थान से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, सचिव ने लगाया चूना; ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बोलिंज पुलिस स्टेशन के कर्मी मौके पर गए और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और सोशल मीडिया पर कोई भी गलत जानकारी न फैलाने की अपील की है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन


कोलकाता में भी शोभायात्रा पर हमले का दावा
रामनवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच भाजपा ने बड़ा दावा किया है। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन इलाके में रामनवमी शोभायात्रा पर हमला किया गया है। भगवा झंडा लगे वाहनों पर पत्थर पर बरसाए गए। वहीं कोलकाता पुलिस ने कहा कि किसी भी शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। 

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें