फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: 'शुक्रवार को राज्यसभा में पेश होगा वित्त विधेयक, वीकेंड पर नहीं चलेगी संसद', रिजिजू ने दी जानकारी

Wed, 25 Mar 2026 06:33 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Parliament: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सप्ताहांत में संसद की बैठक अब नहीं होगी और राम नवमी व महावीर जयंती पर भी सत्र नहीं चलेगा। शुक्रवार को सरकार के एजेंडे को प्राथमिकता मिलेगी। वित्त विधेयक 2026 को उसी दिन राज्यसभा में पेश किया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : एक्स/एएनआई/संसद टीवी/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि इस साप्ताहांत पर संसद के दोनों सदनों की बैठक। त्योहारों के कारण पिछले गुरुवार और शुक्रवार को संसद की बैठक नहीं बुलाई गई थी और तब तय किया गया था कि दोनों सदन 28 और 29 मार्च यानी शनिवार और रविवार को बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने क्या बताया?
हालांकि, रिजूज ने कहा, संबंधित सदनों की व्यापार सलाहकार समितियों के सदस्यों ने सुझाव दिया कि साप्ताहांत में संसद की बैठक नहीं बुलानी चाहिए। अब राम नवमी के कारण गुरुवार को संसद की बैठक नहीं होगी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी कार्यवाही नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सत्र 2 अप्रैल तक जारी रहेगा, जैसा कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में सत्र शुरू होने से पहले घोषित मूल कैलेंडर में तय किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को कार्यवाही के दूसरे हिस्से में सदस्य अपने निजी मुद्दों को पेश नहीं करेंगे और सरकार के एजेंडे को ही प्राथमिकता दी जाएगी। 



'राज्यसभा शुक्रवार को वित्त विधेयक पर विचार करेगी'
रिजिजू ने कहा, संसद शुक्रवार को वित्त विधेयक 2026 को मंजूरी देकर 2026-27 के बजट की प्रक्रिया पूरी कर सकती है। उन्होंने कहा,वित्त विधेयक को लोकसभा पहले ही मंजूरी दे चुका है। इसे शुक्रवार को उच्च सदन में विचार के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संघर्ष: सर्वदलीय बैठक को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच तीखी बहस, विदेश नीति पर उठे सवाल

संसदीय कार्य मंत्री राज्यसभा सदस्यों को अगले तीन से चार दिनों की कार्यसूची की जानकारी दे रहे थे। कांग्रेस सदस्य जयराम रमेश ने रिजिजू से आगामी तीन से चार दिनों के लिए सरकार के एजेंडे के बारे में सदन को बताने को कहा। रिजिजू ने कहा, 26 मार्च को संसद का कामकाज नहीं होगा, क्योंकि उस दिन छुट्टी है।
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने पहले शनिवार और रविवार को संसद सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब साप्ताहिक अवकाश बनाए रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि संसद 30 मार्च से प्रस्तावित योजना के अनुसार कार्य करेगी।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें