इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को हिम्मत देते हुए कहा कि आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है।
अब से बस कुछ ही देर में चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग होगी। इसरो के विशेष लाइव कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। यहां पीएम मोदी स्कूली बच्चों के साथ लाइव लैंडिंग देखेंगे।
ऐसे पल जीने का मौका सबको नहीं मिलता। सबको इतिहास बनते देखने का मौका नहीं मिलता। इसलिए हम खुशनसीब हैं जो उस लम्हे को जी पाएंगे जब अपना भारत चांद पर कामयाबी का मजबूत कदम, 'चुपचाप' रख देगा।
आज देर रात 'विक्रम' पर सवार सवा अरब ख्वाब चंद्रमा की पथरीली धरती पर सपनीले रास्तों की बुनियाद रखेंगे। छह चक्कों वाला 'प्रज्ञान' जब 'विक्रम' से विदा लेकर अपना रास्ता तय करने चांद की धरती छू लेगा तो समझिए कि हम उस कतार में आ गए जहां दुनिया में चुनिंदा देश शामिल हैं।
आपकी पसंदीदा वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम पर 'चंद्रविजय' की खास कवरेज लगातार जारी है। चंद्रयान-2 लॉन्च से लेकर अब तक का सफर हो या प्रज्ञान और विक्रम के नामकरण का किस्सा या आगे मिशन चंद्रयान में क्या होने वाला....हर जानकारी आपको हमारी साइट पर पढ़ने को मिलेगी।
रात 12 बजे से अमर उजाला डॉट कॉम वेबसाइट, फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर आपको मिलेगी चंद्रयान-2 की LIVE कवरेज।
तो अमर उजाला के साथ बनिए इतिहास के साक्षी।