आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश की संपत्ति में पांच महीने में 23 गुना का इजाफा हुआ है।
इंडियन ऐक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक एमएलसी सीट के लिए चुनाव आयोग में दाखिल किए गए नामांकन पत्र में लोकेश ने अपनी संपत्ति 330 करोड़ रुपये बताई है। अक्टूबर 2016 में उनके पास 14.50 करोड़ की संपत्ति थी।
चुनाव आयोग को दिए नामाकंन पत्र के मुताबिक लोकेश के पास हेरिटेज फूड्स के 273 करोड़ के शेयर, फिक्स्ड डिपोजिट में 18 करोड़,पैतृक संपत्ति के 38.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है।