फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह को पत्र लिखकर कहा- 'NDA से जुड़ा रहना आधारहीन'

Sat, 17 Mar 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को शुक्रवार रात पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह महसूस करते हैं कि NDA से जुड़ा रहना आधारहीन है क्योंकि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 लागू करने में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों पूरा नहीं किया।

विज्ञापन


चार पन्नों के पत्र में टीडीपी चीफ ने भाजपा और अन्य दलों (वाईएसआर कांग्रेस और जन सेना) के बीच 'मिलीभगत' का उल्लेख नहीं किया। नायडू ने कहा कि बीजेपी आंध्र प्रदेश के लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं थी। 

नायडू ने कहा कि टीडीपी यह सोचकर गठबंधन में आई थी कि हमारे राज्य के लोगों के साथ न्याय होगा। लेकिन जब हमारे लोगों को न्याय ही नहीं मिला तो गठबंधन में रहना आधारहीन है। नायडू ने कहा कि 7 मार्च को मीडिया में वित्तमंत्री अरुण जेटली के दिए बयान से साफ हो गया था कि आंध्र प्रदेश के 5 करोड़ लोगों के लिए सरकार के मन में कोई आदर नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूनियन बजट पास किया गया लेकिन आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ न्याय नहीं किया गया। नायडू ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कहा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें