फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TDP: चंद्रबाबू नायडू ने राजनीतिक भविष्य पर दिया बड़ा बयान, बोले- 2024 मेरा आखिरी चुनाव होगा, अगर...

Thu, 17 Nov 2022 12:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

नायडू ने कहा कि अगर मुझे विधानसभा (वापस) जाना है, अगर मुझे राजनीति में रहना है और अगर आंध्र प्रदेश के साथ न्याय करना है, तो आपको हमारी जीत सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने राजनीतिक भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने 2024 में टीडीपी को सत्ता में वापस नहीं बैठाया, तो यह उनका आखिरी चुनाव होगा। बुधवार रात कुरनूल जिले में रोडशो के दौरान उन्होंने यह भावनात्मक टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने अपनी शपथ को याद किया कि जब तक उनकी पार्टी सत्ता में नहीं आती, वे विधानसभा में कदम नहीं रखेंगे।

विज्ञापन




नायडू ने कहा कि अगर मुझे विधानसभा (वापस) जाना है, अगर मुझे राजनीति में रहना है और अगर आंध्र प्रदेश के साथ न्याय करना है, तो आपको हमारी जीत सुनिश्चित करनी होगी। जब तक कि आप अगले चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित नहीं करते, जो मेरा आखिरी चुनाव हो सकता है।

उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप मुझे आशीर्वाद देंगे? क्या आप मुझ पर भरोसा करते हैं? रोड शो में लोगों को अपने प्रण की याद दिलाते हुए नायडू ने कहा कि अगर वह दोबारा सत्ता में नहीं आए तो अगला चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। दरअसल, उनका आरोप है कि  सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने उनकी पत्नी का अपमान किया था। इसके बाद विपक्ष के नेता ने 19 नवंबर, 2021 को सत्ता में लौटने के बाद ही आंध्र प्रदेश विधानसभा में फिर से कदम रखने की कसम खाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं केवल चीजों को ठीक करूंगा और राज्य को प्रगति के रास्ते पर वापस लाऊंगा और भविष्य को दूसरों को सौंप दूंगा। यह हर घर में बहस का मुद्दा बनना चाहिए। तेदेपा प्रमुख ने कहा कि मेरी लड़ाई बच्चों और राज्य के भविष्य के लिए है। यह कोई लंबी बात नहीं है। मैंने इसे पहले भी किया है और इसे साबित करने के लिए एक मॉडल है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इसके बारे में सोचें। नफा-नुकसान पर विचार करें। यदि मैं जो कह रहा हूं वह सही है, तो मेरा सहयोग करें। 72 वर्षीय टीडीपी नेता ने कहा कि कुछ लोग मेरी उम्र का मजाक उड़ा रहे हैं। मैं और (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी एक ही उम्र के हैं। 79 साल की उम्र में बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति बने। 

वाईएसआरसी के इस दावे का खंडन करते हुए कि नायडू दोबारा चुने जाने पर सभी मुफ्त योजनाओं को खत्म कर देंगे, तेदेपा सुप्रीमो ने जोर देकर कहा कि वह वास्तव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं राज्य का विकास करूंगा। इसके साथ हम कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे।

टीडीपी नेता पर हमला, अस्पताल में भर्ती
इस बीच आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में TDP नेता पोलनाती शेषगिरी राव पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर साधु बनकर भीख मांगने आया था। हमले में राव जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें