जगनमोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू
तेलुगूदेशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी सांसद केसीनेनी श्रीनिवास और विधायक बुद्धा वेंकन्ना को विजयनगर में नजरबंद किए जाने की निंदा की है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जगनमोहन सरकार को इस तानाशाही की कीमत चुकानी होगी।
एक बयान में नायडू ने कहा कि अमरावती परिरक्षण समिति ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक में जनप्रतिनिधियों को जाने से रोकना अलोकतांत्रिक है। वाईएसआरसीपी सरकार 29 गांवों के लोगों के बीच हलचल पैदा कर रही है। हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात कर पुलिसराज स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, वे विभाजनकारी राजनीति कर सियासी लाभ उठाने की कोशिश रहे हैं। विचारों की अभिव्यक्ति को दबाया जा रहा है। वाईएसआरसीपी सरकार इस तानाशाही और दबाने वाली राजनीति का खामियाजा भुगतेगी।