Chandra Babu Naidu, Telgu Desham Party
तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी नेता कला वेंकटराव की गिरफ्तारी पर नाराजगी प्रकट की है। नायडू ने डीजीपी व पुलिस से पूछा कि राव ने क्या अपराध किया था?
बता दें, श्रीकाकुलम जिला पुलिस ने बुधवार शाम टीडीपी के वरिष्ठ नेता कला वेंकटराव को उनके राजम स्थित घर से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस के नेता व राज्यसभा सदस्य वी. विजय साईं रेड्डी ने नेलीमराला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। चंद्रबाबू नायडू ने डीजीपी व पुलिस सेकहा कि किसी भी नागरिक को गिरफ्तार करने से पहले यह आपका कर्तव्य है कि उसे इसे बारे में बताया जाए। राव जैसे सम्मानीय नागरिक के मामले में तो यह और भी जरूरी हो जाता है।
बता दें, श्रीकाकुलम जिला पुलिस ने बुधवार शाम टीडीपी के वरिष्ठ नेता कला वेंकटराव को उनके राजम स्थित घर से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस के नेता व राज्यसभा सदस्य वी. विजय साईं रेड्डी ने नेलीमराला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रेड्डी ने आरोप लगाया है कि टीडीपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर 3 जनवरी को उस वक्त पथराव किया था, जब वह विजयनगर जिले के रामतीर्थम इलाके से गुजर रहे थे। खबरों में कहा गया है कि पुलिस वेंकटराव को कहां ले गई है, यह भी उनके परिजनों को नहीं बताया गया।