फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Moon Experience: खगोल विज्ञान की नजर से चंद्रग्रहण 2025, दिल्ली से कर्नाटक तक साक्षी बने लोग; बताए अनुभव

Mon, 08 Sep 2025 04:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक लाखों लोग रविवार को पूर्ण चंद्रग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बने। कई लोगों ने इस खगोलीय घटना को पहली बार देखा। लोगों ने कहा कि इस घटना को देखकर उन्हें नया अनुभव मिला है। वहीं, कोलकाता स्थित भारतीय अंतरिक्ष भौतिकी केंद्र के निदेशक संदीप चक्रवर्ती का कहना है कि अगली बार यह दुर्लभ घटना 31 दिसंबर, 2028 को होगी। 
विज्ञापन
ब्लड मून देखने वालों ने साझा किए अनुभव - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत समेत कई देशों में लाखों लोग रविवार को पूर्ण चंद्रग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटना के साक्षी बने। रात को आसमान एक अनोखी रंगशाला में बदल गया। साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से 1:26 बजे तक रहा। इस दौरान ब्लड मून यानी चंद्रमा सुर्ख लाल दिखा। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार, रात 11:01 से 12:23 बजे तक 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। भारत में दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक लाखों लोग इस खगोलीय घटना के साक्षी बने। लोगों ने इस दुर्लभ खगोलीय घटना को लेकर अपने अनुभव साझा किए। 

चंद्रग्रहण देखने के लिए दिखा उत्साह
पूर्णचंद्रग्रहण देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। दिल्ली के नेहरू तारामंडल पहुंची महिला ने कहा, अभी आसमान बादलों से ढका हुआ है। हम चंद्रग्रहण देखने और इसकी विस्तृत प्रक्रिया को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 
विज्ञापन




यह एक अच्छा अनुभव था: सहाना
पूर्णचंद्रग्रहण देखने के लिए बंगलूरू के भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान पहुंची सहाना ने कहा, 'यह पूरी तरह से लाल नहीं था, लेकिन मैं हल्के भूरे रंग में चांद देख सकती थी। यह अच्छा था। यह एक अच्छा अनुभव था। मैं ब्लड मून देखने के लिए रात 11 बजे का इंतजार कर रही हूं।'



अगली बार 31 दिसंबर 2028 में होगी यह दुर्लभ घटना: संदीप चक्रवर्ती
कोलकाता स्थित भारतीय अंतरिक्ष भौतिकी केंद्र के निदेशक संदीप चक्रवर्ती ने कहा, 'आज सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही रेखा पर हैं। यह एक दुर्लभ घटना है जो 31 जनवरी, 2018 को हुई थी और अगली बार यह 31 दिसंबर, 2028 को होगी।'



ब्लड मून सबसे दिलचस्प घटनाओं में से एक: रिया
कोलकाता की रिया भट्टाचार्य चंद्रग्रहण देखने के लिए जादवपुर स्थित पश्चिम बंग विज्ञान मंच पहुंची। रिया ने कहा, 'यह पहली बार है जब मैंने पूर्ण चंद्रग्रहण देखा है। ब्लड मून सबसे दिलचस्प घटनाओं में से एक है, जिसके बारे में मैंने शोध किया है और सुना है। यह लाइव अनुभव बेहद प्रभावशाली है।'



पूर्ण चंद्रग्रहण देखकर मिला नया अनुभव: श्रीजा राव
पूर्णचंद्रग्रहण देखने के लिए जादवपुर स्थित पश्चिम बंग विज्ञान मंच पहुंची श्रीजा राव ने कहा, 'आज हमें एक नया अनुभव मिला और मैंने यह घटना पहली बार देखी है। मैंने इसके बारे में ऑनलाइन शोध किया है।'

विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें