फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali MMS: टीनएज के कांड से हिल गया था पूरा देश, DPS वीडियो और बॉयज लॉकर रूम मामले में हदें हुईं थी पार

Mon, 19 Sep 2022 11:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mohali MMS video viral News in Hindi: मोहाली वीडियो कांड देश के लिए नया मामला नहीं है। इससे पहले 2004 में डीपीएस एमएमएस कांड और फिर 2020 में बॉयज लॉकर रूम ने भी देश को हिलाकर रख दिया था।
विज्ञापन
मोहाली यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandigarh Mohali Video Viral: 90 के दशक वाले मां-बाप के सामने 2022 आते-आते उनके 'टीनएज' बच्चे चुनौती बन गए हैं। जवानी की ओर बढ़ती इस उम्र में 'किक' पाने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। रोमांच, थ्रिल और सस्पेंस उनको फिल्मों में नहीं बल्कि जिंदगी में चाहिए और यही जिज्ञासा उनसे अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करवा देती है, जिसका खामियाजा पूरे समाज को उठाना पड़ता है।

विज्ञापन

मोहाली वीडियो केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली वीडियो कांड (Mohali video case) इसका जीता जागता नमूना है। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा वीडियो सामने आया है। इससे पहले 2004 डीपीएस एमएमएस कांड(DPS MMS Scandal) और फिर 2020 में बॉयज लॉकर रूम ने भी देश को हिलाकर रख दिया था। आइए जानते हैं मोहाली वीडियो कांड से पहले इन चर्चित मामलों के बारे में...

पहले जानें मोहाली वीडियो कांड के बारे में 

रात में जुटे छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़ के एक निजी विश्वविद्यालय में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल हो गए। ये वीडियो हॉस्टल में ही रहने वाली एक लड़की ने बनाए थे और अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजे थे। शनिवार आधी रात को हॉस्टल की छात्राओं ने लड़की को वीडियो बनाते हुए पकड़ा, जिसके बाद बवाल मच गया और मामला सुर्खियों में आ गया। 

इस मामले में अब तक क्या हुआ?

कैंपस के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वविद्यालय में नहाते हुए कुछ छात्राओं का वीडियो सामने आने के बाद कैंपस के जबरदस्त प्रदर्शन और हंगाम हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें वीडियो बनाने वाली लड़की, उसका ब्वॉयफ्रेंड और एक दोस्त भी शामिल है। खबर है कि देर रात प्रदर्शन खत्म हो गया है और विश्वविद्यालय को छह दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं हॉस्टल वॉर्डन को भी हटा दिया गया है।  

डीपीएस कांड में क्या हुआ था?

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मामला 2004 का है। यह वह समय था जब लोगों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं हुआ करते थे। रियर कैमरे वाले फोन से ही ज्यादातर लोग परिचित थे। 18 साल पहले हुए इस कांड में दिल्ली के डीपीएस स्कूल में दो नाबालिग छात्र-छात्राओं का वीडियो सामने आया था। छात्र ने अपनी दोस्त के साथ अश्लील हरकतें करते हुए यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। छात्रा का कहना है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के बारे में उसे जानकारी नहीं थी। बाद में यह वीडियो कई अश्लील साइट्स पर भी वायरल होने लगा। आईआईटी के एक छात्र ने वीडियो क्लिप को बाजी डॉट काम नाम की एक वेबसाइट पर सेल करने के लिए लिस्ट भी कर दिया था। इसके बाद यह वीडियो दिल्ली से लेकर देश के कई हिस्सो में लोगों के मोबाइल पर पहुंच गया और इस कांड ने देश के हिलाकर रख दिया। 
विज्ञापन

अब जानें बॉयज लॉकर रूम के बारे में 

बॉयज लॉकर रूम मामला - फोटो : amar ujala
2020 में बॉयज लॉकर रूम कांड ने भी देश को हिलाकर रख दिया था और नई बहस को जन्म दिया था। दरअसल, दिल्ली के नामी स्कूलों में पढ़ने वाले कुछ बच्चों ने इंस्टाग्राम पार बॉयज लॉकर रूम नाम का एक पेज बनाया था। इस ग्रुप में वे अपने साथ ही पढ़ने वाली छात्राओं के फोटो और वीडियो एडिट करके भेजते और अश्लील बातें करते। यहां तक कि ये लड़के लड़कियों के रेप का प्लान भी बनाते। जब ग्रुप पर अश्लीलता ज्यादा बढ़ गई तो एक सदस्य ने ग्रुप छोड़ दिया और उस पर हुई चैट्स का स्क्रीनशॉट ले  लिया। इसके बाद यह वायरल हो गया। खास बात यह है कि ग्रुप में शामिल ज्यादातर लड़के नाबालिग थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें