फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर और बैंक खातों से आधार लिंक करने पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे लगाने से इनकार

Fri, 03 Nov 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल और बैंक खातों से आधार को लिंक कराने पर अंतरिम रोक से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने टेलिकॉम कंपनियां और बैंकों को कहा कि वह ग्राहकों को मोबाइल नंबर और बैंक खातों को आधार से जोड़ने वाले मैसेज बार-बार भेजकर परेशान न करें। इसके साथ ही SC ने अब इस मामले पर फैसला संविधान पीठ के जिम्मे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि आज आधार की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई हुई। इस याचिका में कहा गया है कि यह कानून निजता के अधिकार का उल्लंघन करता है और इसकी बायोमेट्रिक प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है।

पढ़ें: ममता बनर्जी ने कसा तंज- आधार से नहीं लिंक करूंगी अपना फोन, बंद करना हो तो कर दो

गौरतलब है कि 30 अक्तूबर को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने आधार से संबंधित सभी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए संविधान पीठ गठित करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं की गईं दायर

aadhaar
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और बैंकिंग एवं मोबाइल जैसी विभिन्न सेवाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। हाल ही में नौ जजों की संविधान पीठ द्वारा निजता को मौलिक अधिकार करार दिया गया है और आधार को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं में इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया गया है।

पढ़ें: सरकारी बैंकों में आधार केंद्र खोलने को तैयार नहीं बैंककर्मी, पड़ेगी 1.20 लाख लोगों की जरूरत

जबकि कई अन्य याचिकाओं में बैंक खाते और मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने के आदेश को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं के मद्देनजर 25 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च, 2018 करने का फैसला किया है।

यह सुविधा उनके लिए है जिनके पास आधार नंबर नहीं है। जिनके पास पहले से आधार है, उनके लिए लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2017 है। सुप्रीम कोर्ट में दिए गए केंद्र सरकार के एफिडेविट में कहा गया है कि सभी मोबाइल धारकों को छह फरवरी तक अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें