फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGHS: दिल्ली-NCR में सीजीएचएस के पैनल वाले 13 स्वास्थ्य केंद्रों पर गिरी गाज, चेतावनी के बाद नहीं किया ये काम

Thu, 11 Dec 2025 07:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के पैनल में शामिल दिल्ली-एनसीआर के 13 निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर गाज गिरी है। ये स्वास्थ्य केंद्र, तीन दिसंबर से सीजीएचएस के साथ सूचीबद्ध नहीं रहेंगे। 
विज्ञापन
सीजीएचएस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के पैनल में शामिल दिल्ली-एनसीआर के 13 निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर गाज गिरी है। ये स्वास्थ्य केंद्र, तीन दिसंबर से सीजीएचएस के साथ सूचीबद्ध नहीं रहेंगे। सीजीएचएस के मुताबिक, सूचीबद्ध स्वास्थ्य सेवा संगठनों (एचसीओ), अस्पतालों, विशेष नेत्र देखभाल केंद्रों, निदान केंद्रों और विशेष दंत चिकित्सा क्लीनिकों को निर्धारित समय के भीतर पेंशनभोगी सीजीएचएस लाभार्थियों से संबंधित बिल अपलोड करने के लिए टीएमएस 2.0 प्लेटफॉर्म पर आने के लिए कहा गया था। कई बार इन्हें रिमाइंडर भेजा गया। इन निजी स्वास्थ्य केंद्रों ने सीजीएचएस की चेतावनी को भी नजरअंदाज कर दिया था।   
विज्ञापन


सीजीएचएस के अनुसार, ऐसा भी नहीं है कि यह कार्रवाई एकाएक की गई है। नियमानुसार, संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को कई बार चेतावनी दी गई थी। स्वास्थ्य सेवा संगठनों (एचसीओ) ने निर्देशों का पालन नहीं किया। बाद में सीजीएचएस की तरफ से इस मामले की समीक्षा की गई। यह निर्णय लिया गया है कि सूचीबद्ध ऐसे गैर-अनुपालन करने वाले एचसीओ को तत्काल प्रभाव से दिल्ली एनसीआर के सीजीएचएस के अंतर्गत सूचीबद्ध स्वास्थ्य सेवा संगठनों (एचसीओ) की सूची से हटा दिया जाए। हालांकि, एचसीओ उन रोगियों के संबंध में सीजीएचएस दरों पर उपचार पूरा करेंगे, जो पहले से ही ऐसे अस्पतालों में भर्ती हैं और उपचार करा रहे हैं। 
विज्ञापन

ये है 13 स्वास्थ्य सेवा संगठनों की सूची
  1. सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट जेल रोड, सेक्टर-19, रोहिणी दिल्ली-110089 
  2. डॉ. गुलाटी इमेजिंग इंस्टीट्यूट जे-16, हौज खास एन्क्लेव, मेन अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली-110016 
  3. नोएडा मेडिकेयर सेंटर लिमिटेड, 16-सी, ब्लॉक-ई, सेक्टर-30, नोएडा 201301
  4. डॉ. पटनायक लेजर आई इंस्टीट्यूट, सी-2, भूतल, लाजपत नगर-3, नई दिल्ली-110024 
  5. एएस हेल्थ स्क्वायर (सुपर्ब इमेजिंग की एक इकाई) एच-1ए, मेन मार्केट रोड, हौज खास, नई दिल्ली-110016 
  6. एसबीआर डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सी-61, प्रीत विहार, विकास मार्ग, दिल्ली 110092 
  7. सान्या डायग्नोस्टिक्स (सान्या जीआईसी इमेजिंग प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई) ए-25, एचडीएफसी बैंक के पास, हौज खास, नई दिल्ली-110016 
  8. बंसल अस्पताल (नामेडी हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई), ए-1, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली–110025 
  9. आई ट्रस्ट क्लिनिक और डे केयर सेंटर आर-2/211, राजनगर, गाजियाबाद- 201002 
  10. नवजीवन अस्पताल ए-12 और 13, पुष्पांजलि एन्क्लेव, आउटर रिंग रोड, जयपुर गोल्डन रेड लाइट के सामने, पीतमपुरा, दिल्ली-110034
  11. यूनिपैथ डायग्नोस्टिक्स सी-4, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, नई दिल्ली-110016
  12. डेंटल केयर क्लिनिक पीडी-1, /1 बी, पीतमपुरा, नई दिल्ली-110088
  13. कम्प्लीट आई केयर सेंटर एफ-6 और 7, पहली मंजिल, मनीष चैंबर, लोकल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पॉकेट-बी, मयूर विहार फेज-2, दिल्ली-110091
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें