बता दें कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह अगस्त 2021 तक 135 करोड़ वैक्सीन डोज की व्यवस्था करेगी, जिसके मद्देनजर ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश को गलत जानकारी दे रही है। सरकार द्वारा दिए गए बयान झूठे हैं।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टीकाकरण नीति को लेकर रविवार (27 जून) को केंद्र को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर कोरोना टीकाकरण के बारे में लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। साथ ही, कहा कि केंद्र के झूठ का पर्दाफाश हो गया। बता दें कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह अगस्त 2021 तक 135 करोड़ वैक्सीन डोज की व्यवस्था करेगी, जिसके मद्देनजर ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश को गलत जानकारी दे रही है। सरकार द्वारा दिए गए बयान झूठे हैं।