फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ आधार डाटा साझा करने के मामले पर चर्चा करेगा केंद्र

Fri, 22 Jun 2018 08:11 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि केंद्र उस आग्रह पर चर्चा करेगा जिसमें पहली बार अपराध करने वालों और अज्ञात शवों का पता लगाने के लिए आधार डाटा साझा करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री फिंगर प्रिंट्स ब्यूरो के निदेशकों के 19वें अखिल भारतीय सम्मेलन में बोल रहे थे। अहीर ने कहा कि मंत्रालय में आधार सूचना साझा करने और आइडेंटिफिकेशन ऑफ प्रिजनर्स एक्ट पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह बात राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के निदेशक ईश कुमार के विशिष्ट सुझाव के जवाब में कही। 

कुमार ने कहा था कि पुलिस को आधार डाटा की सीमित पहुंच दिए जाने की जरूरत है। अहीर ने यह भी कहा कि आधुनिकता के साथ ही फिंगर प्रिंट्स ब्यूरो की डाटा स्टोरेज क्षमता को बढ़ाया जाना जाहिए। सरकार इस पर प्राथमिकता से विचार करेगी।
विज्ञापन


अपराधियों को पकड़ने में मिलेगी मदद

एनसीआरबी के निदेशक ईश कुमार का कहना है कि यदि पुलिस को आधार डाटा की सीमित पहुंच मिलेगी तो इससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। कुमार के अनुसार यह इसलिए जरूरी है क्योंकि 80 से 85 फीसदी अपराधी पहली बार अपराध करने वाले होते हैं। ये लोग अपराध करते समय अपने फिंगर प्रिंट्स छोड़ते हैं लेकिन ऐसे लोगों का पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता है। आधार डाटा के जरिये ऐसे लोगों को पकड़ा जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें