फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 4-0 की अजेय बढ़त, चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

Fri, 22 Jun 2018 05:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेसन रॉय
विज्ञापन

जेसन रॉय (101) और जॉनी बेयरेस्टो (79) की बदौलत इंग्लैंड ने चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 311 रन का लक्ष्य दिया। 

विज्ञापन


बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। कंगारू टीम की तरफ से आरोन फिंच (100) और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। फिंच ने ट्रेविस हेड (63) के साथ पहले विकेट के लिए 101 और मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। इसके अलावा शॉन मार्स ने शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से  डेविड विली ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 311 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 44.4 ओवर में चार विकेट पर 314 रन बनाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय (101) और जॉनी बेयरेस्टो (79) ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा एलेक्स हेल्स (34*), जो रूट (27), जोस बटलर ने 54 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्टन आगर ने 2 विकेट, जबकि स्टनलेक और नाथन लायन ने 1-1 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें