फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में खुलेंगे 68 नए ईएसआईसी अस्पताल: दत्तात्रेय

Tue, 28 Feb 2017 04:54 PM IST
एजेंसी/ हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंदारू दत्तात्रेय ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश भर में 68 नए एंप्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ईएसआईसी) अस्पताल खोलने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, सरकार ने ईएसआईसी में सुधार किया है। देश भर में 68 नए ईएसआईसी अस्पताल बनाए जाएंगे। ईएसआईसी अस्पताल पूर्वोत्तर के राज्यों समेत पूरे भारत में खोले जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हैदाराबाद के संतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल को सौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बनाया जाएगा तथा पचास करोड़ रुपये में कवदीगुडा में एक नया अस्पताल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव से ईएसआईसी अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराने की अपील भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें