फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, केंद्र ने रवाना की उच्चस्तरीय टीम

Wed, 06 Jan 2021 07:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में जहां कोरोना के मामले कम हो रहे हैं वहीं केरल में यह चरम पर पहुंच गया है। राज्य में  पिछले सात दिनों के दौरान कुल 35,038 नए मामले सामने आए हैं। भारत सरकार के आंकड़े के अनुसार रोज लगभग 5000 नए मामले सामने आ रहे हैंं।  राज्य में बढ़ते मामले को देखते हुए अब केंद्र ने राज्य में स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्च-स्तरीय टीम बनाई है। 

विज्ञापन


वहीं इस बीच राज्य में ब्रिटेन से लौटे छह लोगों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये लोग राज्यों के विभिन्न इलाकों में लौटे हैं। मंगलवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इनमें से दो-दो संक्रमित कोझीकोड और आलप्पुषा से हैं, इसके अलावा एक-एक मरीज कोट्टायम और कन्नूर में हैं।

केरल में बर्ड फ्लू भी चरम पर
केरल के अलपुझा और कोट्टायम जिलों में बडे़ पैमाने पर मंगलवार को संक्रमित पक्षियों को मारने का अभियान शुरू हो गया है। यहां पर करीब 50 हजार पक्षियों को मारा जाएगा। केरल में अब तक 1700 बत्तखों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा केरल में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद मैसूर-केरल सीमा के एचडी कोटे तालुक में बोधी चेक पोस्ट पर जिला प्रशासन द्वारा मुर्गी और अन्य पक्षियों के परिवहन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा केरल के कोट्टायम की जिलाधिकारी एम अंजना नींदूर पंचायतों में से किसी एक किसान की बत्तख में बर्ड फ्लू पाया गया है। इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण है या नहीं, इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस बीच राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। सरकार पक्षियों के मालिकों को प्रति पक्षी 200 रुपये प्रदान करेगी जो 2 महीने से अधिक पुराने हैं और 1-महीने से कम उम्र के पक्षियों के लिए 100 रुपये।

बर्ड फ्लू के मद्देनजर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी राज्य में प्रभावित अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों में निगरानी करने के लिए टीमों को तैनात कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें