फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांत क्षेत्रों में तैनात सैन्य अधिकारियों को फिर से मिलेगा राशन भत्ता

Wed, 19 Jun 2019 03:01 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेना का काफिला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने सैन्य अधिकारियों को शांत क्षेत्रों में तैनाती के दौरान भी फिर से राशन भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक, करीब दो साल से बंद इस सुविधा को दोबारा शुरू करने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्री सिंह ने खुद हस्तक्षेप करते हुए मंजूरी दिलाई है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि अब सेना के सभी अधिकारियों को राशन भत्ता दिया जाएगा। 

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि शांत क्षेत्रों में तैनात सैन्य अधिकारियों को पहले भी यह भत्ता दिया जाता था। लेकिन 2017 में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के बाद सरकार ने शांत क्षेत्रों में तैनाती के दौरान भत्ता देना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


हालांकि अशांत क्षेत्रों व मोर्चे पर तैनात अधिकारियों को राशन भत्ता लगातार मिल रहा था। इसके अलावा सैनिकों और जूनियर कमीशंड अफसर (जेसीओ) स्तर पर राशन भत्ते की सुविधा बंद नहीं की गई थी। शंात क्षेत्रों में तैनाती के दौरान भत्ता बंद करने के आदेश की थल, वायु और नौसेना के अंदर विभिन्न स्तर पर आलोचना की गई थी। सैन्य अधिकारियों की तरफ से इस सुविधा को दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही थी। 

96 रुपये प्रति दिन मिलते हैं भत्ते में

शांत क्षेत्रों में तैनात सैन्य अधिकारियों को राशन भुगतान भत्ते के तौर पर खाने-पीने के सामान के बजाय प्रतिदिन 96 रुपये का भुगतान किया जाता है। प्रतिमाह इस मद में तकरीबन 2900 रुपये सीधे अधिकारी के बैंक खाते में जमा कर दिए जाते हैं। हालांकि इस दैनिक भत्ते को बढ़ाए जाने की भी लंबे समय से मांग हो रही है, लेकिन सरकार ने फिलहाल पुरानी दरों पर ही भत्ते के भुगतान का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें