फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरशाही में फेरबदल: फैज अहमद किदवई DGCA प्रमुख, आशुतोष अग्निहोत्री एफसीआई अध्यक्ष; कार्मिक मंत्रालय का आदेश

Fri, 03 Jan 2025 05:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़े फेरबदल किए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय का प्रमुख फैज अहमद किदवई को नियुक्त किया गया है। जबकि आशुतोष अग्निहोत्री को भारतीय खाद्य निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
फैज अहमद किदवई और आशुतोष अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम/ एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। उसने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का प्रमुख नियुक्त किया है। इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अशुतोष अग्रिहोत्री को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया है।

विज्ञापन

कौन हैं किदवई?
बता दें, फैज अहमद किदवई मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में कृषि और किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें डीजीसीए में महानिदेशक के रूप में 'यानी की भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद के समान वेतन और रैंक पर' नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति के तहत संबंधित पद के भर्ती नियमों को निलंबित किया गया है, जैसा कि कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है। 
विज्ञापन

जानें किसे मिली विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी ?
इसके अलावा, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अशुतोष अग्रिहोत्री को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, वरिष्ठ नौकरशाह आकाश त्रिपाठी को विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, त्रिपाठी मध्य प्रदेश कैडर के ही 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इकाई- MyGoV के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के ये होंगे निदेशक
श्रम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन में अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक होंगे।

शुभा ठाकुर, जो कृषि और किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब गृह मंत्रालय के अंतर्राज्य परिषद सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। अंत में, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार, जो वर्तमान में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को पदोन्नति देते हुए उन्हें उसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें