फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों को ठिकाने लगाने की तैयारी, केंद्र ने सुरक्षा बलों को सौंपी हिटलिस्ट

Thu, 27 Apr 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सुकमा हमले में 25 जवानों की शहादत के बाद सरकार ने सुरक्षा बलों को नक्सलियों की एक हिटलिस्ट दी है, जिसमें दक्षिण बस्तर के क्षेत्रीय कमांडर रघु, जगरगुंडा इलाके के प्रमुख पप्पू राव और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के कमांडर हिडमा के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यही लोग सुकमा हमले के जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ को नक्सलियों के हौंसले पस्त करने के लिए बनाई गई इस हिटलिस्ट में उनके लीडर्स को निशाना बनाया जाएगा। इसके अलावा उनके क्षेत्रीय मुखिया और 'जन मिलिशिया' के प्रभावशाली सदस्य भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस सूची में 200 से 250 नाम शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, ओडिशा, और महाराष्ट्र में अपनी योजनाओँ को अंजाम देते हैं।

बताया जा रहा है कि बस्तर बेल्ट में करीब 4 हजार हथियार बंद नक्सली मौजूद हैं। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, "पिछले एक साल में कई नक्सलियों को हिरासत में लिया गया है। मगर इनके बड़े नेता अब भी पहुंच से बाहर हैं और ये लोग ही सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश करते हैं। अब इन्हें गिरफ्तार करने की जरूरत है। इसको गिराने के लिए गृह मंत्रालय से भी अनुमति मिल गई है। साथ ही सुरक्षा बलों को अतिरिक्त कंपनियां और मॉडर्न तकनीक भी मुहैया कराई जाएगी।"
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने सोमवार को हुए हमलों को इंटेलिजेंस का नाकामी बताया। करीब 400 नक्सली बुर्कापाल गांव में छुपे हुए थे। इसके अलावा राज्य सरकार ने भी पूरी मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें