राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह का कार्यकाल दो साल बढ़ाकर 25 सितंबर 2024 कर दिया गया है।
विज्ञापन
अजय कुमार सिंह को जुलाई में पद के लिए दो साल का विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के रूप में सिंह के कार्यकाल में अनुबंध के आधार पर 26 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2024 तक की अवधि के लिए मंजूरी दे दी है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव किय गया नियुक्त
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश गुप्ता को राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा कैडर के 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी गुप्ता को 14 सितंबर, 2026 तक इस पद पर नियुक्त रहेंगे।