सीबीआई ने बताया कि कोरधा में सुमन कुमार साहू ने सर्राफा कारोबारी की दुकान का सर्वेक्षण नहीं करने के एवज में उससे कथित रूप से 30 लाख रुपये मांगे थे। जिसके बाद जाल बिछाकर सुमन कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने ओडिशा के कोरधा में एक आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आयकर अधिकारी पर एक सर्राफा कारोबारी से कथित रूप से पांच लाख रूपये रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने बताया कि कोरधा में सुमन कुमार साहू ने सर्राफा कारोबारी की दुकान का सर्वेक्षण नहीं करने के एवज में उससे कथित रूप से 30 लाख रुपये मांगे थे। साहू ने धमकी भी दी थी कि यदि उसने यह रिश्वत नहीं दी, तो वह उसकी दुकान पर छापा मारेगा।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर पांच लाख रुपये मांगते एवं लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी के परिसरों की तलाशी की गयी जिससे कुछ संपत्ति दस्तावेज मिले हैं।