फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt: गृह सचिव गोविंद मोहन का केंद्र सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल; अब अगले साल 22 अगस्त तक पद पर बने रहेंगे

Fri, 11 Jul 2025 07:01 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नए गृह सचिव गोविंद मोहन। - फोटो : PIB
विज्ञापन
केंद्र ने शुक्रवार को गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगले साल 22 अगस्त तक बढ़ा दिया है। सिक्किम कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मोहन को अगस्त 2024 में गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने पिछले साल 22 अगस्त को अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल पूरा होने पर उनसे कार्यभार संभाला था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 30 सितंबर को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि से 22 अगस्त 2026 तक या अगले आदेश तक गृह सचिव के रूप में मोहन के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें