फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Centre Aid:पाकिस्तानी गोलाबारी में टूटे घरों को मुआवजा, 25 करोड़ की अतिरिक्त राशि मिलेगी; केंद्र ने दी मंजूरी

Mon, 09 Jun 2025 10:04 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

बीते छह-सात मई की दरम्यानी रात नौ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नेस्तनाबूद कर दिया। इस कार्रवाई से तिलिमिलाई पाकिस्तानी सेना ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में जमकर गोलाबारी की। केंद्र ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी व अन्य - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलाबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए मुआवजे के रूप में 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पाकिस्तानी गोलाबारी से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए अतिरिक्त मुआवजा राशि की घोषणा की थी।

पीएम मोदी ने कहा था कि विशेष मामले के रूप में प्रत्येक पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए 2 लाख रुपये तथा प्रत्येक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मुआवजा राशि दी जाएगी। पीएम की घोषणा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2,060 घरों के लिए गृह मंत्रालय से 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान करवाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। गृह मंत्री ने 29-30 मई को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सीमा पार से गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे थे। नियमों के अनुसार, सीमा पार से गोलाबारी से हुए नुकसान के लिए तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें