फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने मेघालय की ठप्प पड़ी सबसे बड़ी परिधान निर्माण इकाई में काम किया शुरू

Mon, 12 Nov 2018 12:54 PM IST
भाषा
विज्ञापन
अम्पति मेघालय
विज्ञापन
मेघालय की सबसे बड़ी परिधान इकाई ने लगभग दो वर्ष तक बंद रहने के बाद काम शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

साउथ वेस्ट गारो हिल्स के हैटिसिल में स्थित यह इकाई लगभग 45,000 वर्ग फुट में फैली है। मूल रूप से केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा इसकी स्थापना 14.26 करोड़ रुपए की लागत से की गई थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिन एजेंसियों को यह इकाई आवंटित की गई थी, वे एजेंसियां उत्पादन शुरू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने में विफल रहीं। इस वजह से दो वर्ष तक इसमें काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


‘आजीविका और ग्रामीण विकास स्कूल’ (एसएलआरडी) द्वारा इस साल सितंबर में इकाई को अपने नियंत्रण में लेने के बाद यहां अब कार्य शुरू हो पाया है।

एसएलआरडी देश के चार क्षेत्रों में संचालित एक विकास एजेंसी है और कौशल विकास, बाजार एकीकरण और ग्रामीण विकास में इसकी दक्षता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें