फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लातूर: रेलवे ने पानी भेजने के लिए थमाया 9 करोड़ का बिल, सुरेश प्रभु ने किया था माफ

Thu, 05 Sep 2019 05:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
विज्ञापन
जल दूत रेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सूखाग्रस्त लातूर में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए मध्य रेलवे ने लातूर नगर निगम को लगभग नौ करोड़ रुपये का बिल भेजा है। यह ऐसे समय में आया है जब बारिश नहीं होने की वजह से लातूर पहले से ही पानी के संकट से जूझ रहा है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने साल 2016 के अप्रैल से अगस्त  तक ट्रेन 'जलदूत' के माध्यम से लातूर शहर को पीने का पानी उपलब्ध कराया था और इसके लिए रेलवे ने चार करोड़ रुपये का बिल भेजा था। लेकिन तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसे माफ कर दिया था।

बुधवार को लातूर के नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने कहा, हमें सीधे बिल नहीं मिला है। यह जिला कलेक्ट्रेट द्वारा प्राप्त किया गया है, जिसने हमें सूचित किया है। नागरिक प्रमुख ने कहा कि  हमने राज्य सरकार को सूचित किया है कि हम इतनी बड़ी राशि का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं और हमने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर गौर करने का आग्रह किया है चाहे राशि का भुगतान करना हो या छूट का भुगतान करना हो, यह राज्य सरकार पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें