मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान भीड़भाड़ को रोकने के लिए शनिवार से मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दरें 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है। हालांकि यह कीमतें अस्थायी तौर पर लागू की गई हैं।
विज्ञापन
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने शुक्रवार को कहा कि नई दरें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल पर लागू होंगी। ये स्टेशन लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए सबसे व्यस्त जंक्शन हैं और 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगे।
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह बढ़ोतरी की गई है। प्लेटफॉर्म टिकटों में इस तरह की अस्थायी बढ़ोतरी पिछले दो वर्षों में मुंबई में क्षेत्रीय रेलवे द्वारा कई बार लागू की गई है।