केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के सेना प्रमुख बिपिन रावत के बयान का बृहस्पतिवार को समर्थन किया।
रिजीजू ने दिल्ली में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘पत्थरबाजों और राष्ट्रीय हित के खिलाफ जो भी काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।’
रिजीजू की यह टिप्पणी जनरल रावत के बयान की पृष्ठभूमि में आई है। रावत ने कहा था कि कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों के शत्रुतापूर्ण आचरण के कारण लोग अधिक हताहत होते हैं।