फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनधारक 28 फरवरी तक जमा करा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र : जितेंद्र सिंह 

Mon, 21 Dec 2020 05:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार के पेंशनधारकों को राहत देते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की समयसीमा 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को दी। आमतौर पर यह प्रमाण पत्र हर साल 30 नवंबर तक जमा कराना होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह फैसला लोगों को कोरोना महामारी के खतरे से बचाने के लिए उठाया गया है ताकि लोग बैंकों में बड़ी संख्या में न उमड़ें।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि 80 साल से ऊपर के पेंशनधारकों को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए एक अक्तूबर से ही विशेष विंडो उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 1.89 लाख डाकिये और ग्रामीण डाक सेवक भी घर-घर जाकर पेंशनधारकों से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एकत्र कर रहे हैं। इसका फायदा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले पेंशनधारकों को मिल रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें