कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार के पेंशनधारकों को राहत देते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की समयसीमा 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को दी। आमतौर पर यह प्रमाण पत्र हर साल 30 नवंबर तक जमा कराना होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह फैसला लोगों को कोरोना महामारी के खतरे से बचाने के लिए उठाया गया है ताकि लोग बैंकों में बड़ी संख्या में न उमड़ें।