फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Ministry: नवंबर में 200 से ज्यादा दवाओं के नमूने गुणवत्ता में फेल, कहीं आपकी दवा भी तो घटिया नहीं?

Fri, 19 Dec 2025 08:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय और राज्य नियामक एजेंसियों की जांच में करीब 200 ज्यादा दवाएं गुणवत्ता मानकों पर फेल साबित हुईं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह जांच नियमित नियामक निगरानी के तहत की जाती है। इसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि जो दवा हम खा रहे हैं, क्या वह मानक पर खरी थी?
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि नवंबर महीने की जांच में केंद्रीय दवा प्रयोगशालाओं ने 64 दवा नमूनों को मानक गुणवत्ता का नहीं (एनएसक्यू) पाया है। इसके अलावा, राज्य दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 141 दवा नमूनों को भी एनएसक्यू श्रेणी में रखा है। मंत्रालय के अनुसार, यह जांच नियमित नियामक निगरानी के तहत की जाती है। हर महीने जिन दवाओं की गुणवत्ता मानकों में कमी या जो नकली पाई जाती हैं, उनकी सूची केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की वेबसाइट पर अपलोड की जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Medical Camp: सांसद फ्लैट्स में पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर कैंप, 800 से अधिक रोगियों को मिला लाभ

नवंबर में 200 से ज्यादा दवाओं के नमूने मानकों पर नहीं मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया कि नवंबर 2025 में केंद्रीय दवा प्रयोगशालाओं ने 64 और राज्य प्रयोगशालाओं ने 141 दवा नमूनों को मानकों पर खरा नहीं पाया। एनएसक्यू दवाएं वे होती हैं, जो किसी एक या एक से अधिक गुणवत्ता मानकों पर असफल पाई जाती हैं। हालांकि, यह कमी केवल उस विशेष बैच तक सीमित होती है जिसकी जांच की गई है और इससे बाजार में मौजूद अन्य दवाओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र से दो दवा नमूने नकली पाए गए
इसके अलावा, नवंबर में उत्तर क्षेत्र (गाजियाबाद) से दो दवा नमूने नकली (स्प्यूरियस) पाए गए। ये दवाएं बिना अनुमति वाले निर्माताओं की तरफ से बनाई गई थीं और किसी दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल किया गया था। इस मामले की जांच जारी है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - WHO: पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन का समापन, पीएम मोदी बोले- योग ने विश्व को दिखाया सामंजस्य का मार्ग

केंद्र और राज्य नियामक एजेंसियां मिलकर करती हैं कार्रवाई- मंत्रालय
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र और राज्य नियामक एजेंसियां मिलकर लगातार ऐसी कार्रवाई करती हैं, ताकि घटिया या नकली दवाओं की पहचान कर उन्हें बाजार से हटाया जा सके और लोगों की सेहत सुरक्षित रखी जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें