फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में 263 शत्रु संपतियों को कब्जे में लेगी सरकार

Mon, 27 Feb 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोवा में 263 शत्रु संपतियों की पहचान की है। इनका मौजूदा बाजार मूल्य 100 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। सरकार जल्द ही इन संपतियों पर कब्जा ले लेगी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार गोवा में पाकिस्तानी नागरिकता रखने वाले लोगों की 263 से ज्यादा संपति हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार इस पर संसद में बिल पास कर इन संपतियों को अपने कब्जे में ले सकती है। 

माना जा रहा है कि दो दशक पहले इन संपतियों के मालिक पाकिस्तान चले गए और वहां की नागरिकता गहन कर ली। ऐसे में सरकार उनकी संपतियों को शत्रु संपति के रूप में घोषित करना चाहती है। 
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर संपतियां बारदेज और सालकेट ताल्लुका में हैं। इसके अलावा राज्य के तिसवाडी और बिचोलिम इलाके में भी कुछ संपतियां हैं। गृह मंत्रालय ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को इन संपतियों की सूची भेज दी है और निर्देश दिया गया है कि वहां रहने वाले लोगों से किराया वसूल किया जाए। सूत्रों की मानें तो इनमें से काफी लोगों पहले ही कोर्ट का रुख कर इन संपतियों पर अपना दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें