अंतर्राष्ट्रीय व भारतीय बाजार में 4 लाख रिट्ज कारें दौड़ रही हैं।
रविवार को छुट्टी के दिन मारुति सुजुकी से एक बड़ी खबर आई है जिसमें कंपनी ने घोषणा की है कि अब वह रिट्ज कार का प्रोडक्शन नहीं करेगी। ये कार भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में काफी लोकप्रिय रही है लेकिन अब कंपनी इसका निर्माण बंद कर रही है। इस बात की सुगबुगाहट उसी समय शुरू हो गई थी जब मारूति सुजुकी ने इग्निस को बाजार में पेश किया।
मारूति ने अपनी इस कार को 2009 में डीजल व पेट्रोल वेरिएंट में पेश किया था और अब तक कंपनी ने इसकी 4 लाख यूनिट की बिक्री भी की। इस घोषणा के साथ ही मारुति सुजुकी की वेबसाइट से भी इस कार को हटा दिया गया। इस खबर की पुष्टि करते हुए मारुति सुजुकी के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया जिसके तहत कंपनी ऐसे फैसले करती है नए मॉडल को लाने की तैयारी करती है।
ग्राहकों की सहूलियत के मद्देनजर मारूति ने यह कंफर्म किया है कि इस कार के कल पुर्जे बाजार में अगले 10 सालों तक उपलब्ध रहेंगे। इस कार को बंद करने की वजह इसकी मांग में कमी आने से ज्यादा हाल ही में लॉन्च कॉम्पैक्ट हैचबैक इग्निस को बाजार में और मजबूत बनाना है। इग्निस के लॉन्च से ही माना जा रहा था कि यह कार रिट्ज का रिप्लेसमेंट होगी।