फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले: लोग बेहतर बुनियादी ढांचे के हकदार, इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही केंद्र सरकार

Sat, 11 Feb 2023 10:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू और मैसूर के बीच 10-लेन राजमार्ग के फ्लाईओवर के नीचे वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने का एक वीडियो ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने उनके इसी ट्वीट को रीट्वीट किया। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार हमेशा बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार हमेशा ऐसे ही मेहनत करती रहेगी।

विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू और मैसूर के बीच 10-लेन राजमार्ग के फ्लाईओवर के नीचे वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने का एक वीडियो ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने उनके इसी ट्वीट को रीट्वीट किया। 

सीएम बोम्मई ने किया था ट्वीट
बेंगलुरू और मैसुरू के बीच 10-लेन राजमार्ग  फ्लाईओवर के नीचे वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने का एक वीडियो एक ड्रोन के जरिये बनाया गया। मुख्यमंत्री बोम्मई ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा, टक्या दृश्य है!वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ 10-लेन बेंगलुरु-मैसुर एक्सप्रेसवे, कर्नाटक में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और भूतपूर्व विकास की कहानी दर्शाता एक दृश्य। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार प्रदेश में कमाल कर रही है।'
विज्ञापन


बोम्मई के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लोग बेहतर बुनियादी ढांचे के हकदार हैं, जिसे प्रदान करने के लिए हमारी सरकार हमेशा कड़ी मेहनत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें