फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों को लेकर पूरे बजट सत्र के दौरान हमलावर रहेगी केंद्र सरकार

Sat, 06 Feb 2021 01:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
एनडीए बैठक में नरेंद्र मोदी -अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संसद में पूरे बजट सत्र के दौरान तीनों कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार का रुख हमलावर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में तीनों कृषि कानूनों को लेकर संसद में गतिरोध पर चर्चा की, जिसमें इस रणनीति पर सहमति बनी।

विज्ञापन


इस बैठक में कहा गया कि पूरे देश में इन कानूनों के खिलाफ कोई मानसिकता नहीं है। कई राज्यों में इस कानून को व्यापक समर्थन मिल रहा है। ऐसे में चर्चा के दौरान भी सरकार को आक्रामक अंदाज और तथ्यपूर्ण ढंग से विपक्ष के आरोपों का जवाब देना चाहिए। राज्यसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसी रणनीति के तहत बेहद आक्रामक अंदाज में विपक्षी हमलों का जवाब दिया।

 बैठक में शामिल सरकार के एक मंत्री ने कहा, विपक्ष योजनाबद्घ तरीके से लोकसभा में हंगामा करना चाहता है। अगर ऐसा नहीं है तो जो फार्मूला राज्यसभा में विपक्ष ने स्वीकार किया है, उसी फार्मूले पर उसे लोकसभा में समस्या क्यों है।
विज्ञापन


सरकार की मुश्किल यह है कि उसे सत्र के पहले चरण में ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा को पारित कराने के साथ वित्त विधेयक पर चर्चा भी कराना है। हालांकि, सरकार के रणनीतिकारों का मानना है कि सोमवार को विपक्ष राज्यसभा की तरह ही अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अपनी बातें रखने के लिए तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें