फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार आरबीआई पर डाका डालना चाहती है: मनीष तिवारी

Tue, 06 Nov 2018 02:01 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मनीष तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के नेता मनीष तिवारी ने आरबीआई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार आरबीआई के सेक्शन-7 का इस्तेमाल कर उसे तबाह कर रही है। बैंक के फंड को सरकार हथियाना चाहती है। केंद्र सरकार की मंशा आरबीआई पर डाका डालना है।

विज्ञापन

 

तिवारी ने मंगलवार को 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के दफतर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा, एनडीए सरकार वह काम क्यों कर रही है, जो 1934 से लेकर आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया।

एनडीए भाजपा सरकार सेक्शन-7 का इस्तेमाल कर  आरबीआई को निर्देश क्यों देना चाहती है। सरकार आरबीआई के कैश रिज़र्व को क्यों जबरन लेना चाहती है।आरबीआई के पास मौजूद साढ़े नौ लाख करोड़ में से केंद्र सरकार 3.6 लाख करोड़ लेना चाहती है। केंद्र सरकार चाहती है कि आरबीआई तुरंत यह पैसा उनके खाते में ट्रान्स्फर कर दे।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेता के मुताबिक़, इससे निवेशकों का हौसला टूट जाएगा। अर्जेंटीना में एक बार यह हुआ था। नतीजा, आज तक वहां की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। गलत नीतियों के कारण 

सरकार का ख़र्च बढ़ रहा है।  सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए 3.6 लाख करोड़ लेना चाहती है ताकि 2019 के चुनाव में चुनावी रेवडी बांट सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें