जनता से सीधे जुड़ने के लिए केंद्र सरकार ने #twitterseva लॉन्च किया है। इसके जरिए आप कहीं भी और किसी भी स्थिति में परेशानी होने पर संबंधित मंत्रालय से शिकायत कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस सेवा के माध्यम से जबतक शिकायतकर्ता की परेशानी का समाधान नहीं होगा, शिकायत ब्लिंक करती रहेगी। आप अपनी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई को ट्रैक कर सकेंगे।
मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस के वादे पर अमल करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस सेवा के जरिए हर समस्या और शिकायत का समाधान होगा। इसके साथ ही इसमें शिकायतों के अलावा सुझाव और टिप्पणियां भी कर सकते हैं। इसके दायरे में संचार, दूरसंचार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई पुलिस भी जुड़ी है।
इस सेवा में कहा गया है कि जो राज्य सरकारें इसमें इसके लिए इच्छुक दिखेंगी उन्हें भी इस सिंगल हैशटैग सेवा में शामिल किया जा सकता है। सरकार का दावा है कि आपकी भेजी शिकायतों को अधिकारी इग्नोर नहीं कर सकेंगे।