फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मिनट में पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें

Wed, 03 Aug 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
# कर सुधार की ओर बड़ा कदम, राज्यसभा में पेश हुआ जीएसटी बिल
विज्ञापन


# मुंबई-गोवा हाई-वे पर बाढ़ में बह गया पुल, 2 की मौत, 20 लापता

# भाजपा नेता ने आजम खां की पत्नी और बेटी के ल‌िए ‌दिया शर्मनाक बयान

# अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी को गुजरात में मिलेंगी 60-65 सीटेंः RSS सर्वे

# गवर्नर को इस्तीफा सौपेंगी आनंदीबेन, शाम 5 बजे पहुंचेंगी राजभवन

कर सुधार की ओर बड़ा कदम, राज्यसभा में पेश हुआ जीएसटी बिल
देश के कर ढांचे में सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) बिल राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। 122वें संविधान संशोधन विधेयक को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऊपरी सदन में रखा। बिल पर बहस के दौरान पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा 2014 के बिल की कमियों को हम दूर करना चाहते थे इसलिए कांग्रेस उसका विरोध कर रही थी। उन्होंने कहा सरकार ने राज्यों को एक प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाने की अनुमति बिल से वापस ले ली है। इसका मैं स्वागत करता हूं।

मुंबई-गोवा हाई-वे पर बाढ़ में बह गया पुल, 2 की मौत, 20 लापता
मुंबई-गोवा हाईवे पर महाड़ के निकट हुए पुल हादसे में बचाव दल ने दो लोगों का शव बरामद कर लिया है। अभी भी 20 से ज्यादा लोगों की इस हादसे की वजह से नदी में बह जाने की आशंका है। गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई-गोवा हाइ-वे पर महाड़ के निकट सावित्री नदी पर अंग्रेजों के जमाने का बना एक पुल भारी बारिश के चलते गिर गया। इस हादसे में दो बस और अन्य वाहनों के बह जाने की आशंका है। सेना और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य ेमें जुट गई है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आजम खां की पत्नी और बेटी के ल‌िए ‌दिया शर्मनाक बयान
बुलंदशहर मामले में सपा नेता आजम खां के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता आईपी स‌िंह ने बेहद शर्मनाक कमेंट पोस्ट किया है। उनके मुताब‌िक,  जब आजम खां की बीवी और बेटी का गैंगरेप होगा तो उनकी आंखें खुलेंगी। आईपी स‌िंह ने ट्वीट किया, ‘मियां आजम खान के बेटी और बीबी से गैंगरेप हो जाए तब आजम की आँख खुलेगी बुलंदशहर हाई वे पर 12 साल की बेटी और माँ के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही’। बता दें क‌ि आजम खां ने बुलंदशहर हाईवे पर हुए गैंगरेप केस में राजनीत‌िक साज‌िश की ओर इशारा क‌िया था। उन्होंने कहा था, गैंगरेप व‌िपक्ष की साज‌िश हो सकती है।

अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी को गुजरात में मिलेंगी 60-65 सीटेंः RSS सर्वे
गुजरात में बीजेपी के लिए स्थिति अच्छी नहीं हैं। अगर अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी अपने ही गढ़ में हार जाएगी। दलित आंदोलन के बाद पैदा हुई स्थिति के बीच अगर अभी राज्य विधानसभा के चुनाव होते हैं तो सत्तारुढ़ बीजेपी को केवल 60-65 सीटें ही मिलेंगी। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस और बीजेपी के सााझा सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, उना में मरी हुई गाय की चमड़ी उतारने पर दलितों की पिटाई मामले के बाद राज्य में बीजेपी की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है। दलित आंदोलन के बाद करीब दो हफ्तों तक कराए गए सर्वे में संघ प्रचारकों ने लोगों से राय लीं।
विज्ञापन


गवर्नर को इस्तीफा सौपेंगी आनंदीबेन, शाम 5 बजे पहुंचेंगी राजभवन
गुजरात की सीएम आनंदीबेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर हुई बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। अब शाम 5 बजे वह राजभवन जाकर गवर्नर को इस्तीफा सौपेंगी।  बताते चलें कि सोमवार की देर रात उन्होंने सबसे पहले सोशल साइट्स पर इस्तीफे की पेशकश की थी। इसकी बाद उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इस्तीफा भेजा था। गुजरात का अगला सीएम कौन होगा इसपर वैंकेया नायडू ने कहा कि अमित शाह के सीएम बनने का सवाल ही नहीं है। पार्टी चाहती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करें। नए सीएम का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें