केंद्र सरकार ने नई मुंद्रा-पानीपत तक कच्चे तेल की पाइपलाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कच्चे तेल की पाइपलाइन बिछाने का कार्य गुजरात के कच्छ जिले स्थित चुड़वा से शुरू करेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से पिछले सप्ताह राजस्थान के विभिन्न जिलों में जमीन अधिग्रहण के संबंध में घोषणा की गई थी। यह पाइपलाइन राजस्थान में नागौर, जालोर, झुंझुनू, सीकर, जोधपुर और पाली जिलों से होकर गुजरेगी।
2021 मे दी गई थी मंजूरी
गुजरात के मुंद्रा से हरियाणा के पानीपत कच्चे तेल की नई पाइपलाइन के निर्माण पर केंद्र सरकार 9,028 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इंडियन ऑयल ने मुंद्रा से पानीपत तक 17.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) क्षमता के साथ एक नई कच्चे तेल पाइपलाइन प्रणाली के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह परियोजना पानीपत रिफाइनरी की क्षमता को 15 एमएमटीपीए से बढ़ाकर 25 एमएमटीपीए करने से उत्पन्न कच्चे तेल की बढ़ी हुई आवश्यकता को पूरा करेगी। यह परियोजना पानीपत रिफाइनरी की क्षमता को 15 एमएमटीपीए से बढ़ाकर 25 एमएमटीपीए करने से उत्पन्न कच्चे तेल की बढ़ी हुई आवश्यकता को पूरा करेगी।