फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के परमाणु संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित: केंद्र सरकार

Fri, 29 Nov 2019 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि देश के परमाणु संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन को एक प्रश्नकाल के दौरान बताया कि हाल के दिनों में कुंदनकुलम परमाणु संयंत्र के प्रशासनिक नेटवर्क में वायरस हमले की सूचना के बाद सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाये हैं।

विज्ञापन


उच्च सदन में एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा, मैं सदन को भरोसा दिलाता हूं कि देश के सभी परमाणु संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम पहले सुरक्षा फिर उत्पादन के मंत्र पर अमल करते है। सिंह ने सदन को बताया कि कुंदनकुलम परमाणु संयंत्र के प्रशासनिक नेटवर्क पर कुछ दिन पहले एक मालवेयर इंफेक्शन पाया गया था।

लेकिन क्योंकि प्रशासनिक नेटवर्क किसी बाहरी इंट्रानेट या इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ा नहीं था इसलिए इसका कोई खास असर नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इससे संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

हर तिमाही होता है साइबर सिक्योरिटी ऑडिट

केंद्रीय मंत्री ने सदन को बताया कि अब हर तिमाही साइबर सिक्योरिटी ऑडिट की जाती है। साथ ही एक इन हाउस ऑडिट की भी व्यवस्था शुरू की गई है। मालवेयर इंफेक्शन के बाद आईआईटी निदेशकों और विशेषज्ञों की एक कमेटी भी गठित की गई जिसने सुरक्षा के लिहाज से कुछ सिफारिशें दीं थीं जिन्हें लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें