जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि पांच अगस्त के बाद राज्य में पत्थरबाजी की घटनाएं एक-तिहाई कम हो गई हैं। अब तक 17000 बड़ी सर्जरी हुईं और सात लाख से अधिक लोगों ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में इलाज कराया। अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां हैं। 11.59 लाख मिट्रिक टन सेब कश्मीर से बाहर बेचने के लिए भेजा गया।
राज्य में सभी अखबार छप रहे हैं
मेहता ने बताया कि राज्य में सभी अखबार प्रकाशित हो रहे हैं। याचिकाकर्ता कश्मीर टाइम्स की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन जम्मू से अखबार प्रकाशन कर रही हैं लेकिन पता नहीं क्यों कश्मीर से नहीं? डिश टीवी, डीडी, स्थानीय चैनल, एफएम सेवा पर कोई रोक नहीं है। पहली बार राज्य के लोगों को शिक्षा का अधिकार मिला है। बाल विवाह पर पाबंदी लग गई। 70 वर्ष के बाद 106 कानून जम्मू-कश्मीर में प्रभावी जो होंगे।