फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अमृतसर, वाराणसी समेत छह हवाईअड्डों का होगा निजीकरण: केंद्र सरकार

Wed, 30 Dec 2020 03:05 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण- एएआई - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

केंद्र सरकार 2021 में हवाईअड्डों के अगले दौर के निजीकरण की योजना बना रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हवाईअड्डों के निजीकरण की अगले दौर की प्रक्रिया अगले साल के पहले चरण में होगी।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने सितंबर में केंद्र को जिन हवाईअड्डों की सिफारिश की थी, उसके तहत अब अमृतसर, वाराणसी, भुवनेश्वर, इंदौर, रायपुर और त्रिची के एयरपोर्ट का निजीकरण किया जाना है।

फरवरी में हुई पहले दौर की नीलामी में अदाणी समूह ने मारी थी बाजी
हम सरकार की मंजूरी के आखिरी दौर में हैं। मंजूरी मिलने के बाद हम पहली तिमाही में नीलामी प्रक्रिया शुरू करेंगे। इससे पहले फरवरी में हुई पहले दौर की नीलामी में अदाणी समूह ने बाजी मारी थी। उसकी झोली में छह एयरपोर्ट लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलूरू, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी आए थे।
विज्ञापन


लखनऊ, अहमदाबाद और मंगलूरू को अदाणी समूह को सौंप दिया गया है। बाकी के तीन एयरपोर्ट भी अगले महीने सौंप दिए जाएंगे। प्राधिकरण देश के 100 से ज्यादा हवाईअड्डों के रखरखाव और प्रबंधन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें