फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने प्रयोगशाला के लिए बनाया सार्स कोविड-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम

Wed, 30 Dec 2020 02:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रयोगशाला और महामारी की निगरानी के लिए भारतीय सार्स कोविड-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम बनाया है। मंत्रालय ने देशभर में कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग का विस्तार किया है, ताकि यह जाना जा सके कि वायरस कैसे फल-फूल रहा है।

विज्ञापन


केंद्र ने 10 क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं की पहचान की है, जिनमें राज्य अपने यहां से कोरोना पॉजिटिव के पांच फीसदी नमूनों को भेजेंगे, ताकि कोरोना के नए रूप का पता लगाया जा सके।


मंत्रालय ने सार्स कोविड-2 के नए रूप के संदर्भ में महामारी निगरानी और प्रतिक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पहले ही जारी कर दी है। इसका मकसद भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में कोरोना के नए रूप की जल्द पहचान करना है। यात्रियों पर नजर भी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें