केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2020 में सरकार को लोगों की 33.42 शिकायतें मिली जिसमें से 23.19 लाख का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि 2019 में 27,11,455 शिकायतें आई थी और इसमें से 8,43,697 शिकायतें उससे पिछले साल की थीं।
कोरोना महामारी के चलते नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में नहीं होगी देरी : निशंक
केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि कोरोना महामारी के चलते नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में देरी नहीं होगी। नई शिक्षा नीति 1986 में तैयार नीति की जगह लेगी। नई नीति का मकसद स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणालियों में परिवर्तनकारी सुधार का मार्ग प्रशस्त करना है ताकि भारत वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बन सके।
भाजपा सरकार वोट बैंक राजनीति में विश्वास नहीं करती : नकवी
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार वोट बैंक की राजनीति में विश्वास नहीं करती है और न ही भविष्य में भी कभी करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों समेत समाज के सभी वर्ग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिना तुष्टिकरण के सभी के विकास और कल्याण के कार्य कर रही है।