फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में 1.26 करोड़ लोग अस्पतालों में भर्ती हुए : केंद्र सरकार

Thu, 24 Sep 2020 05:39 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PMJAY, Ayushman Bharat - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सरकार ने लोकसभा में बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 21 सितंबर तक 1.26 करोड़ से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए। उनमें से 5.13 लाख लोगों को कोरोना जांच और उपचार की मंजूरी मिली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने एक लिखित जवाब में इस योजना के तहत कोरोना का इलाज कराने वालों की कुल संख्या पूछे जाने पर यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि केंद्र की इस महत्वपूर्ण योजना को 2018 में शुरू किया गया था। इसके तहत प्रत्येक परिवार को साल में पांच लाख तक के उपचार कराने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की सिफारिश से छह गुना ज्यादा कोरोना जांच
सरकार ने लोकसभा में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना मामले की जितनी जांच की सिफारिश की है, देश में उससे छह गुना ज्यादा जांच हो रही है। देश में प्रतिदिन दस लाख आबादी में 875 लोगों की जांच हो रही है।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोजाना प्रति दस लाख आबादी में से 140 लोगों की जांच करने की सिफारिश की है। एक अन्य सवाल के जवाब में चौबे ने कहा कि प्रत्येक जिले में रोजाना औसतन 1053 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने की जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने की मांग
भाजपा के लोकसभा सांसद उदय प्रताप सिंह ने सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे महत्वपूर्ण कानून होगा। शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सांसद ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या के कारण कानून व्यवस्था और बेरोजगारी का संकट है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें