फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आपदा क्षति के लिए यूपी समेत सात राज्यों के लिए जारी किए 5,908 करोड़

Tue, 07 Jan 2020 02:48 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सोमवार को पिछले साल विभिन्न आपदाओं के चलते हुए नुकसान में मदद के लिए उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और असम समेत सात राज्यों के लिए 5,908.56 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही गृह, वित्त, कृषि और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


समिति ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से सात राज्यों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को स्वीकृति दी। 5,908.56 करोड़ में से 616.63 करोड़ असम, 284.93 करोड़ हिमाचल प्रदेश, 1869.85 करोड़ कर्नाटक, 1749.73 करोड़ मध्य प्रदेश, 956.93 करोड़ महाराष्ट्र, 63.32 करोड़ त्रिपुरा और 367.17 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को दिए गए हैं। यह मदद 2019 में बाढ़ या भूस्खलन या बादल फटने से हुए नुकसान के लिए दी गई है। 

इससे पहले सरकार ने अंतरिम वित्तीय मदद के लिए चार राज्यों के लिए 3200 करोड़ रुपये जारी किए थे। इसमें से कर्नाटक को 1200 करोड़, मध्य प्रदेश को 1000 करोड़, महाराष्ट्र को 600 करोड़ और बिहार को 400 करोड़ रुपये दिए गए थे। 2019-20 के दौरान सरकार ने 27 राज्यों को 8,068.33 करोड़ रुपये की मदद जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें