कश्मीर में जी-20 पर आपत्ति जताने वाले को भारत ने लताड़ा
भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत (स्पेशल रिपोर्टर) फर्नांड डी वेरेंस को लताड़ लगाई। वेरेंस ने कश्मीर में जी-20 की बैठक आयोजित करने पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि राज्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार हनन से जुड़ा है। जेनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने वेरेंस को लताड़ लगाई कि उन्हें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।
जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन ने ट्विटर पर यूएन के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क को टैग करते हुए लिखा, विशेष दूत की अनर्गल टिप्पणी को भारत दृढ़ता से खारिज करता है। इसमें निराधार और अनुचित आरोप लगाए गए हैं। जी-20 अध्यक्ष के रूप में भारत इस संगठन की बैठक देश कि किसी भी हिस्से में आयोजित करने का विशेषाधिकार रखता है। एजेंसी
बांग्लादेश ने खत्म की विदेशी राजनयिकों की अतिरिक्त सुरक्षा
बांग्लादेश ने विदेशी राजनयिकों को दी जाने वाली अतिरिक्त सुरक्षा को खत्म कर दिया है। बांग्लादेश में 2016 मे आईएस के हमले के बाद से भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के राजनयिकों को अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही थी। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने मंगलवार को कहा कि इस बारे में जानकारी दी।