फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देश: राज्य सुनिश्वित करें कि लोग कोविड-19 नियमों का पालन करें

Sat, 20 Mar 2021 01:21 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि लोग कोविड-19 नियमों जैसे मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई के नियमों अनुपालन करें। केंद्र ने यह निर्देश देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर दिया है।

विज्ञापन


सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से किए गए संवाद में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया जाता है कि वे कोविड-19 से बचने के एहतियाती कदमों को प्रोत्साहित करें और सुनिश्चित करें कि लोग मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें और साफ सफाई का ध्यान रखे।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, पिछले पांच महीनों में कोविड-19 के मामलों में कमी के बाद गत कुछ हफ्तों से देश के कई हिस्सों में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन


यह देखा गया है कि इसकी वजह कोविड-19 नियमों के पालन में ढील है, खासतौर पर भीड-भाड़ वाले स्थानों पर। उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह जरूरी है कि कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें