केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि सरकार ने पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) की चौकसी को बढ़ाने के लिए ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिसमें सीमा संरचना को मजबूत करना शामिल है। उच्च सदन में एक प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्यमंत्री ने कहा, सरकार ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिसमें नियंत्रण रेखा की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बलों की बहुस्तरीय तैनाती और सीमा पर बाड़ का निर्माण शामिल हैं।
इसे लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया कि बेहतर निगरानी, सुरक्षा बलों के लिए हथियार और उपकरण, बेहतर खुफिया जानकारी और परिचालन समन्वय भी किए जा रहे हैं। इनके अलावा, सेनाएं मैपिंग और सुरंग रोधी अभ्यास के आधार पर विशेष अभियान चला रही हैं और घुसपैठियों के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई भी कर रही हैं।